CERN वैज्ञानिकों का दावा, एटोमिक पार्टिकल`हिग्‍स बोसोन` की हुई खोज

CERN वैज्ञानिकों का दावा, एटोमिक पार्टिकल`हिग्‍स बोसोन` की हुई खोज

CERN वैज्ञानिकों का दावा, एटोमिक पार्टिकल`हिग्‍स बोसोन` की हुई खोजज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

जेनेवा : सर्न फिजिक्‍स रिसर्च सेंटर ने गुरुवार को इस बात की विश्‍वास के साथ पुष्टि कि वैज्ञानिकों ने बहु प्रतीक्षित सब एटोमिक पार्टिकल `हिग्‍स बोसोन` की खोज कर ली है।

यूरोपियन आर्गेनाइजेसन फॉर न्‍यूक्‍लियर रिसर्च या सर्न के अनुसार, पिछली गर्मियों में एलीमेंट्री पार्टिकल की लार्ज हेड्रोन कोलाइडर में खोज की गई थी और इसका विश्‍लेषण पुख्‍ता तौर संकेत करता है कि वैज्ञानिकों ने जो कुछ भी पिछले साल पाया गया था, गॉड पार्टिकल का ही वर्जन था।

सर्न के भौतिकी विज्ञानी जोए इनकान्‍डेला ने एक बयान में कहा कि यह स्‍पष्‍ट है कि हम हिग्‍स बोसोन के साथ प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि हमें इस दिशा में अभी लंबी दूरी तय करना है और यह पता लगाना है कि यह किस प्रकार का हिग्‍स बोसोन है।

गौर हो कि इस सब एटोमिक पार्टिकल से यह ज्ञात करने और विश्‍लेषण करने में मदद मिलेगी कि पदार्थ में मॉस क्‍यों होता है। अभी तक भौतिकी में इसे ज्ञात नहीं माना जाता है। बीते जुलाई में वैज्ञानिकों ने एक पार्टिकल के खोज की घोषणा की थी और इसे हिग्‍स जैसा बताया था।

First Published: Thursday, March 14, 2013, 19:38

comments powered by Disqus