किम का पार्थिव शरीर दर्शनार्थ रखा गया - Zee News हिंदी

किम का पार्थिव शरीर दर्शनार्थ रखा गया

 

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया में वर्षों तक शासन करने वाले किम जोंग इल के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए कांच के एक ताबूत में रखा गया है। अपने नेता के निधन के शोक में डूबे लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

 

उत्तर कोरिया के लोग अलग-अलग स्थानों पर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। उत्तर कोरिया के आधिकारिक चैनल ने किम के ताबूत की कुछ तस्वीरें प्रसारित की हैं। उनका पार्थिक शरीर लाल रंग के चादर से ढका हुआ है। किम के उत्तराधिकारी और उनके तीसरे बेटे किम जोंग यून ने सेना के शीर्ष अधिकारियों और वर्कर्स पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पिता का पार्थिक शरीर का दर्शन किया।

 

गहरे शोक में डूबे लोगों ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में बने स्मारकों पर मंगलवार को पुष्प अर्पित कर अपने प्रिय नेता किम जोंग इल को श्रद्धाजंलि दी जबकि सरकारी मीडिया ने किम के बेटे और उनके संभावित उत्ताराधिकारी की प्रशंसा की और उन्हें स्वर्ग से उतरा करार दिया और कहा कि नए नेतृत्व के लिए परिवर्तन की राह सही है।  (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 20, 2011, 21:03

comments powered by Disqus