नाइजीरिया: चर्च पर हमलों में 100 की मौत

नाइजीरिया: चर्च पर हमलों में 100 की मौत

संयुक्त राष्ट्र : नाइजीरिया में कट्टरपंथी इस्लामिक गुट द्वारा गिरिजाघरों पर किए गए हमलों में रविवार से अब तक सौ लोग मारे जा चुके हैं। यह बात संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय की ओर से कही गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसर्की का हवाला देते हुए जानकारी दी है, `संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय से कहा गया है कि सौ से ज्यादा लोग पिछले रविवार से देश के अलग-अलग गिरिजाघरों में बोको हरम समूह द्वारा मारे गए हैं।`

17 जून को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम राज्य कादुना के गिरिजाघर में बम धमाके किए गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी अगले दिन बोकोहरम ने ली थी। नेसर्की ने बताया कि 30 लोग कदुना के गिरिजाघर में शुरुआती हमलों ईसाई युवाओं द्वारा प्रतिशोध लिए जाने के दौरान मारे गए और बाकी लोग कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों और मुसलमानों के संघर्ष में मारे गए। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 23, 2012, 15:05

comments powered by Disqus