पुतिन ने खराब सेहत की अफवाहों को किया खारिज

पुतिन ने खराब सेहत की अफवाहों को किया खारिज

पुतिन ने खराब सेहत की अफवाहों को किया खारिज मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधी गम्भीर परेशानी होने की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में लगाई जा रही इन अटकलों से उनके राजनीतिक विरोधियों को फायदा हो रहा है।

पुतिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मेरे उन राजनीतिक विरोधियों के लिए फायदेमंद है, जो सरकार की वैधता या उसके प्रभावी होने पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे स्वास्थ्य के विषय में उठाए गए सवालों पर मैं केवल इतना ही कहूंगा कि आप व्यर्थ में इंतजार कर रहे हैं। नवंबर में अफवाह थी कि पुतिन को स्वास्थ्य सम्बंधी गम्भीर परेशानी है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें पीठ में दिक्कत है, जिसके लिए उन्हें सर्जरी कराने की जरूरत है। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 21, 2012, 09:23

comments powered by Disqus