Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 18:13
काहिरा : मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों और विरोधियों के बीच टकराव के बीच यहां प्रस्तावित नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह के लिए मतदान आरंभ हो गया है।
मुरसी के समर्थक जनमत संग्रह के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं तो उनके उदारवादी मुस्लिम और ईसाई इसके विरोध में खड़े हैं। कहा जा रहा है कि 5.1 करोड़ की आबादी वाले मिस्र में आधे लोग इस जनमत संग्रह में हिस्सा ले रहे हैं। इसका अगला चरण 22 दिसंबर को होगा।
काहिरा, अलेक्जेंड्रिया, डकाहलिया, गरबिया, शरकिया, आसिउत, सोहाग, असवान, उत्तरी सिनाई और दक्षिणी सिनाई में आज मतदान हो रहा है।
जनमत संग्रह से पहले मुरसी समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक संघर्ष हुए। यहां के चुनाव आयोग ने कहा है कि जनमत संग्रह पर 7,000 से 10,000 न्यायाधीश निगरानी कर रहे हैं।
बीते साल जनवरी की क्रांति के बाद यह पांचवां मौका है जब मिस्र के लोग मतदान कर रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 15, 2012, 18:13