मिस्र: रिहाई के बाद नजरबंद किए जाएंगे हुस्‍नी मुबारक । Egypt: Mubarak likely to be released today, to be placed under house arrest

मिस्र: रिहाई के बाद नजरबंद किए जाएंगे हुस्‍नी मुबारक

मिस्र: रिहाई के बाद नजरबंद किए जाएंगे हुस्‍नी मुबारकज़ी मीडिया ब्‍यूरो/बिमल कुमार

काहिरा : मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक गुरुवार को जेल से रिहा हो सकते हैं। मिस्र की सेना ने गुरुवार को आदेश दिया कि मुबारक को नजरबंद करके रखा जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उनकी रिहाई के बाद उन्हें नजरबंद रखा जाएगा।

एक स्‍टेट टीवी के अनुसार, आपात कानून के परिप्रेक्ष्‍य में डिप्‍टी सैन्‍य शासक ने मुबारक को हाऊस अरेस्‍ट (नजरबंद) में रखने का आदेश दिया। 85 वर्षीय मुबारक के आज जेल से रिहा होने की संभावना है।

गौर हो कि मिस्र की एक अदालत ने बुधवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को भ्रष्टाचार के आखिरी मामले में रिहा करने का आदेश दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हयात चैनल के हवाले से कहा गया कि मुबारक और उनके दो बेटों पर सत्ता का दुरुपयोग करने और अपने सूचना मंत्री के माध्यम से आहराम संस्था से रिश्वत लेने का आरोप है।

मिस्र की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति हुस्‍नी मुबारक की रिहाई के आदेश दिए हैं। अदालत ने यह फैसला उन पर लगे भ्रष्टाचार के आखिरी मामले में उनकी याचिका स्वीकार कर लिए जाने पर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उनकी रिहाई के बाद उन्हें नजरबंद रखा जाएगा।

मुबारक को आहरम इंस्टीट्यूट के मामले में रिहा किया जाएगा जिसमें उनके बेटों के साथ उन पर सत्ता के दुरूपयोग करने और सूचना मंत्री के जरिए सरकारी संस्था से तोहफा लेने का आरोप लगाया गया था।

अदालन ने कहा कि मुबारक की उम्र को देखते हुए और उनके द्वारा तोहफे की कीमत 26.1 लाख डॉलर चुकाए जाने के बाद उन्हें जेल में रखना उचित नहीं है। इस फैसले के बावजूद मुबारक विदेश की यात्रा नहीं कर पाएंगे क्योंकि 2011 के अस्थिरता के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या में उनके शामिल रहने के मामले में दोबारा सुनवाई चल रही है। इस मामले में अगली सुनवाई शनिवार को होनी है। मुबारक के वकील फरीद अल-दीब ने कहा कि उन्हें गुरुवार को रिहा किया जा सकता है। कानूनी मामलों के विशेषज्ञ अली माशाल्लाह ने कहा कि मुबारक पर अन्य आरोप लगाए जाने तक उन्हें रिहा किया जाएगा। माशाल्लाह ने कहा कि अभियोजन पक्ष ही उनकी अंतिम रिहाई का निर्णय करेगा।

जेल से संबंधित मामलों के सहायक आंतरिक मंत्री मोस्तफा बाज ने कहा कि सरकारी दफ्तरों के बंद हो जाने की वजह से मुबारक बुधवार को रिहा नहीं किए जा सकते।

First Published: Thursday, August 22, 2013, 10:51

comments powered by Disqus