Egypt - Latest News on Egypt | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मिस्र में सैन्य प्रमुख अब्दुल फताह अल सिसी ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 20:41

मई में हुए चुनाव में भारी जीत हासिल करने वाले मिस्र के पूर्व सैन्य प्रमुख अब्दुल फताह अल सिसी ने आज देश के नये राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

ब्रदरहुड प्रमुख , 682 अन्य को सुनायी मौत की सजा

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 14:44

मिस्र की एक अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख मोहम्मद बादेई और उनके 682 समर्थकों को मौत की सजा सुनायी ।

मिस्र: फतह अल सिसी ने रक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 09:48

मिस्र के सेना प्रमुख फतह अली सिसी ने राष्ट्रपति चुनाव में उतरने के लिए रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके आसानी से जीतने की आशा है। फील्ड मार्शल सिसी (59) ने सुप्रीम काउंसिल ऑफ आम्र्ड फोर्सेज को अपना इस्तीफा सौंपा।

मिस्र में मुर्सी के 529 समर्थकों को मौत की सजा

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 15:44

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के 529 समर्थकों को सामूहिक सुनवाई के बाद मौत की सजा सुनाई गई है।

गीजा के पिरामिड से प्राचीन स्टेप पिरामिड का पता चला

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 12:09

क्या आप जानते हैं कि मिस्र में गीजा के विशाल पिरामिड के अलावा सात छोटे पिरामिड भी हैं? अब आप जान जाइए।

मिस्र संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराएगा : राष्ट्रपति

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 09:47

मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने घोषणा की कि देश में इस साल संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराए जाएंगे।

लीबिया में मिस्र के अपहृत राजनायिक रिहा

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 12:51

लीबिया में मिस्र के पांच अपहृत राजनायिकों को रविवार को रिहा कर दिया गया।

मिस्र की क्रांति की तीसरी वषर्गांठ पर हुई हिंसा, 29 की मौत

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 09:36

मिस्र साल 2011 की ऐतिहासिक क्रांति की तीसरी वषर्गांठ पर आज हुई झड़पों और विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर आतंकवादी हमलों के डर के बावजूद हजारों की संख्या में लोग इस अवसर पर सड़कों पर उतरे।

98. 1 फीसदी मिस्रवासियों ने नए संविधान को दी मंजूरी

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 09:51

मिस्र में एक राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह में 98. 1 फीसदी लोगों ने देश के नए संविधान को मंजूरी प्रदान कर दी है । इस जनमत संग्रह को सेना प्रमुख जनरल अब्दुल फतह अल सिसी के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं पर मत विभाजन के रूप में भी देखा जा रहा है।

मिस्र में सांवैधानिक जनमत संग्रह के लिए मतदान, 12 की मौत

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 08:19

मिस्र के लोगों ने आज मतदान केंद्रों पर नए संविधान के मसौदे को लेकर मतदान किया। इस संविधान के मसौदे को इस्लामी शासन के अंत के बाद ताकतवर सेनाध्यक्ष जनरल अल सिसी के राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवारी की कोशिश से जुड़े जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच देश में मतदान संबंधित हिंसा में 12 लोग मारे गए।

मिस्र ने मुस्लिम ब्रदरहूड को आतंकी संगठन किया घोषित

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 23:59

मिस्र की सैन्य समर्थित सरकार ने मुस्लिम ब्रदरहूड को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।

जनमत-संग्रह के लिए मिस्र के संविधान का मसौदा मंजूर

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 10:36

मिस्र के इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी को जुलाई में सत्ता से हटाए जाने के बाद सैन्य समर्थित अधिकारियों ने जिस ‘लोकतांत्रिक बदलाव’ का वादा किया था, उसके प्रथम चरण के तहत देश के नए संविधान के मसौदे को जनमत संग्रह के लिए स्वीकृत कर लिया गया है।

मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड का गैर सरकारी संगठन का दर्जा छिना

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 23:27

मिस्र के मंत्रिमंडल ने पंजीकृत गैर सरकारी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड का एनजीओ का दर्जा आज औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया ।

मिस्र की अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड को किया प्रतिबंधित

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 21:04

मिस्र की एक अदालत ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बहाल करने की मांग कर रहे इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को आज प्रतिबंधित कर दिया और उसकी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।

आरोपों का सामना करने के लिए कोर्ट में पेश हुए मुबारक

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 17:56

मिस्र में लोकतंत्र की स्थापना के लिए हुई क्रांति के दौरान 800 से ज्यादा लोगों की हत्या के लिए उकसाने के आरोपों का सामना करने के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक आज अदालत में पेश हुए।

मिस्र: रिहाई के बाद नजरबंद किए जाएंगे हुस्‍नी मुबारक

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 14:03

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक गुरुवार को जेल से रिहा हो सकते हैं। मिस्र की सेना ने गुरुवार को आदेश दिया कि मुबारक को नजरबंद करके रखा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुबारक को भ्रष्‍टाचार और हत्‍या के आरोप में सशर्त रिहा किया जाना अब तय हो गया है।

मिस्र की अदालत ने दिए हुस्‍नी मुबारक की रिहाई के आदेश

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 19:54

हुस्नी मुबारक की ओर से भ्रष्टाचार के एक मामले में दाखिल की गई याचिका पर मिस्र की एक अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए मुबारक की रिहाई के आदेश दिए हैं। अब इस पूर्व तानाशाह की रिहाई का रास्‍ता पूरी तरह साफ हो गया।

मिस्र: रिहा हो सकते हैं पूर्व राष्‍ट्रपति होस्‍नी मुबारक

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 15:32

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक इस सप्ताह के अंत तक रिहा किए जा सकते हैं। उनके वकील ने सोमवार को कहा कि उन पर चल रहे भ्रष्टाचार के आखिरी मामले का निबटारा 48 घंटे के अंदर होने की संभावना है।

मिस्र: उग्रवादियों ने 25 पुलिसकर्मियों की हत्या की

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 18:42

संदिग्ध उग्रवादियों ने मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप में घात लगाकर दो मिनी बसों पर हमला कर 25 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी तथा दो अन्य को घायल कर दिया।

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के 36 सदस्यों की मौत

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 13:19

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के कम से कम 36 सदस्य उस समय मारे गए, जब जेल ले जाते समय इन सभी ने भागने की कोशिश की, और सुरक्षा बलों को गोलीबारी करनी पड़ी।

मिस्र के प्रदर्शनों में अबतक 643 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 19:46

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर नृशंस कार्रवाई में 643 लोगों के मारे जाने के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड के हजारों समर्थकों ने मिस्र की सड़कों पर प्रदर्शन किया और ताजा झडपों में पांच लोगों की मौत हो गई है।

मिस्र: मुर्सी समर्थकों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, अब तक 525 लोग मरे

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 19:25

अरब स्प्रिंग के बाद मिस्र के इतिहास में बुधवार को का दिन सबसे ज्यादा खूनखराबे वाले दिन के तौर पर दर्ज हुआ, जब अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सबसे ज्यादा 525 लोग मारे गए, जिसके बाद मुस्लिम ब्रदरहुड ने सेना समर्थित सरकार को सत्ता से हटाने का गुरुवार को संकल्प लिया।

मिस्र में आपातकाल लागू, कार्रवाई में 149 लोगों की मौत

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 00:23

मिस्र में बुधवार को सुरक्षा बलों ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए बुल्डोजरों और बख्तरबंद वाहनों के साथ उनके दो विशाल प्रदर्शन शिविरों पर धावा बोल दिया। इस दौरान हुए भीषण रक्तपात में करीब 149 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया।

मिस्र: मुरसी समर्थक उनकी बहाली की मांग पर कायम

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 10:15

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों ने अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री विलियम बर्न्सत से बातचीत के बाद आज कहा है कि वह मुरसी की बहाली की मांग पर कायम रहेंगे।

मुर्सी समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने की गोलीबारी, 75 की मौत

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 17:25

मिस्र में पदच्युत राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने शनिवार को गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 75 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए।

मुर्सी ने ठुकरा दिया था जनमत संग्रह का अनुरोध

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 10:30

मिस्र में सत्ता से बेदखल किए जा चुके राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने 30 जून से शुरू हुए विद्रोह से पहले जनता की ओर से की गई जनमत संग्रह की मांग को ठुकरा दिया था। यह जानकारी रक्षा मंत्री अब्देल-फताह अल सिसी ने दी।

अलबरदेई ने मिस्र के उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 20:32

प्रमुख उदारवादी नेता मोहम्मद अलबरदेई ने आज विदेशी संबंधों के लिए मिस्र के अंतरिम उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उधर, राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के अपदस्थ होने के बाद प्रधानमंत्री हाजिम अल बबलावी नई कैबिनेट के गठन के लिए बातचीत में लगे हुए हैं।

मिस्र: ब्रदरहुड के नेताओं को गिरफ्तार करने का आदेश

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 21:16

मिस्र की अंतरिम सरकार ने देश में हिंसा भड़काने के मामले में मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख सहित कई शीर्ष इस्लामवादियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तथा कहा है कि अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ‘सुरक्षित स्थान’ पर हैं।

मिस्र: अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने चुनाव कराने का किया वादा

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 20:49

मिस्र में चल रहे संकट को खत्म करने के प्रयास के तहत आज अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने देश में अगले साल की शुरूआत में ताजा चुनाव कराने का वादा किया।

मिस्र: सेना और मुर्सी समर्थकों में संघर्ष, 54 की मौत

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 16:38

सैन्य मुख्यालय के बाहर देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष में 54 लोगों की मौत के बाद मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति ने अगले साल की शुरूआत में फिर से चुनाव कराने का वचन दिया है ।

मिस्र की स्थिति का आकलन कर रहा अमेरिका

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 08:49

मिस्र की स्थिति को जटिल एवं कठिन और प्रभाव डालने वाला करार देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अरब राष्ट्र की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और अभी भी इस बात का आकलन कर रहा है कि क्या राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की विदाई वास्तव में सैन्य तख्तापलट था।

मिस्र में हिंसात्मक संघर्ष, 42 की मौत, 322 घायल

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 19:40

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच यहां सेना मुख्यालय के बाहर हुए हिंसात्मक संघर्ष में 42 लोगों की मौत हो गई जिससे सैन्य समर्थित नई अंतरिम सरकार और मुस्लिम ब्रदरहुड के बीच गतिरोध और गहरा गया।

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता गिरफ्तार

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 10:19

मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से सत्ता छीन लेने के अगले दिन उनकी सहयोगी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता मोहम्मद बैदी को गिरफ्तार कर लिया है।

जज मंसूर ने मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 16:10

शक्तिशाली सेना द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हटाने के कुछ घंटों के भीतर मिस्र की संवैधानिक अदालत के मुखिया न्यायाधीश अदली महमूद मंसूर ने गुरुवार को देश के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

काहिरा में 100 से ज्यादा महिलाएं यौन हिंसा की शिकार

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 14:01

मोहम्मद मुर्सी प्रकरण से उपजे विवाद और सैन्य तख्तापलट के बीच खबर यह यह भी है कि इस दौरान मिस्र के तहरीर चौक पर 100 से ज्यादा महिलाओं के सात यौन उत्पीड़न किया गया।

मिस्र में सेना का तख्‍तापलट, मुर्सी को किया अपदस्थ

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 12:38

मिस्र के अपदस्थ नेता मोहम्मद मुर्सी को सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के चंद घंटे बाद अधिकारियों ने उन्हें और उनके कुछ महत्वपूर्ण समर्थकों को हिरासत में ले लिया। इस सबके बावजूद मुर्सी ने कहा कि वह देश के वैधानिक नेता हैं।

मिस्र में सेना ने तख्‍तापलट कर मुर्सी को कुर्सी से हटाया, संविधान निलंबित

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 10:20

मिस्र की शक्तिशाली सेना ने देश में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हुए प्रथम राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बुधवार रात कुर्सी से बेदखल कर दिया और इस्लामवादी समर्थित संविधान को निलंबित कर दिया। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक खाका भी पेश किया गया।

मुर्सी का कुर्सी छोड़ने से इंकार, सहमति की सरकार का प्रस्ताव दिया

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 23:37

मिस्र में राजनीतिक संकट के समाधान के लिए सेना की ओर से दिए 48 घंटे की मियाद खत्म होने के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने कुर्सी नहीं छोड़ने के अपने रूख पर कायम रहते हुए देश में आम सहमति की सरकार की पेशकश की है।

अमेरिका ने मिस्र से कहा, अपने लोगों की चिंताओं का समाधान करो

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 10:50

मिस्र में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शनों और गहराते राजनीतिक संकट के बीच अमेरिका ने काहिरा से कहा है कि उसे अपने लोगों की सुनने तथा उनकी चिंताओं का समाधान करने की आवश्यकता है क्योंकि लोकतंत्र महज चुनाव कराने तक ही सीमित नहीं है।

मिस्र संकट: मुर्सी ने सेना के 48 घंटे के अल्टीमेटम को किया खारिज

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 13:42

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने देश में मौजूदा संकट को सुलझाने के लिए सेना के 48 घंटे के अल्टीमेटम को खारिज़ करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने के लिए वह अपनी योजनाएं बनाएंगे।

मिस्र: सेना ने सत्ता परिवर्तन की चेतावनी का खंडन किया

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 11:49

मिस्र की सेना ने मंगलवार को यहां जारी नए बयान में कहा कि राजनीतिक ताकतों को सुलह करने और मौजूद संकट को समाप्त करने के लिए दिया गया 48 घंटों का अल्टीमेटम ‘सत्ता परिवर्तन की चेतावनी’ नहीं है बल्कि इसका मकसद मसले का तेज़ी से हल ढूंढना है।

मुबारक के खिलाफ दोबारा सुनवायी अनिश्चितकाल के लिए टली

Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 19:21

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ मामले की दोबारा सुनवायी कर रहे न्यायाधीश द्वारा स्वयं को मामले से अलग कर लेने के कारण मामले की सुनवायी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है । न्यायाधीश में मामले में निचली अदालत में भेज दिया है। इसे लेकर अदालत में काफी विरोध भी हुआ।

सीरिया में शांति को पाक-मिस्र मिलकर करें काम: जरदारी

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 22:54

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने मिस्र के समकक्ष मोहम्मद मुरसी का आह्वान किया है कि सीरिया में रक्तपात खत्म करने और शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में वह इस्लामाबाद के साथ नजदीकी रूप से काम करें।

मिस्र के लक्जर में गुब्बारा फटा, 19 सैलानी मरे

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 16:29

मिस्र के प्राचीन मंदिरों के शहर लक्जर में मंगलवार को सूर्योदय के समय उड़ान भर रहे हॉट एयर बैलून में आग लग गई जिसके कारण उसमें विस्फोट होने से 19 पर्यटकों की मृत्यु हो गई।

हमला हुआ तो इजराइल को नेस्तनाबूद कर देंगे: अहमदीनेजाद

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 23:09

ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि इस्राइल की ओर से हमला किए जाने की स्थिति में ईरानी जनता इस यहूदी राष्ट्र को नेस्तनाबूद कर देगी।

मिस्र में ईरान के राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की ओर उछाले गए जूते

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 00:18

मिस्र के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे महमूद अहमदीनेजाद की ओर यहां जूते उछाल दिए गए, हालांकि वह बाल बाल बच गए।

सीरिया संकट पर अहमदीनेजाद और मुरसी ने की चर्चा

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 22:32

ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने अपने मिस्र के दौरे पर आज सीरिया संकट पर चर्चा की और काहिरा के साथ रिश्तों को सुधारने के उपायों पर जोर दिया।

मिस्र संकट : अलबरदई ने गंभीर संवाद का किया आह्वान

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 23:21

मिस्र के मुख्य विपक्षी नेता मोहम्मद अलबरदई ने देश में हिंसा खत्म करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, सेना और राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी के बीच ‘गंभीर संवाद’ पर जोर दिया है। यहां बीते कुछ दिनों की हिंसा में करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।

मिस्र के 3 शहरों में आपातकाल, हिंसा में 50 मरे

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 09:29

मिस्र में हिंसा के बाद राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी ने स्वेज नहर के इर्दगिर्द के दंगा प्रभावित तीन शहरों में एक महीने के लिए आपातकाल घोषित कर दिया है। कई स्थानों पर अब भी हिंसा जारी है। मरने वालों की संख्या करीब 50 हो गई है और 700 से ज्यादा घायल हुए हैं।

मिस्र में हिंसक संघर्ष में 38 की मौत, 700 से ज्यादा घायल

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 08:55

मिस्र के शहर पोर्ट सईद में 21 फुटबॉल प्रेमियों को मौत की सजा सुनाये जाने के बाद भड़की हिंसा में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान हुई ताजा हिंसा के बाद अभी तक मरने वालों की संख्या 38 हो गई है।

मिस्र में सजा सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा, 30 की मौत

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 08:38

मिस्र में पिछले वर्ष फुटबॉल मैच के बाद हुई हिंसा के मामले में 21 प्रशंसकों को शनिवार को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद पोर्ट सैद में हिंसा भड़क उठी जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए।

इजारायल ने मिस्र की सीमा पर बाड़ लगाई

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 10:53

इजरायल ने मिस्र की सीमा से लगे अपने क्षेत्र में 230 किलोमीटर लम्बी बाड़ लगाने का काम पूरा कर लिया है।

मिस्र: मुरसी ने किया राष्ट्रीय एकता का आह्वान

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 09:11

मिस्र के राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी ने देश के लोगों को जनमत संग्रह के जरिए मिले नए संविधान की बधाई दी और विपक्ष से तनाव दूर करने के लिए उनसे राष्ट्रीय स्तर पर वार्ता करने की अपील की।

मिस्र को मिला मतदाता समर्थित पहला संविधान

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 20:57

मिस्र में तानाशाही को उखाड़ फेंकने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और उनके इस्लामी सहयोगियों द्वारा तैयार किये गये संविधान को आज स्वीकार कर लिया गया।

मिस्र: नए संविधान के पक्ष में करीब दो तिहाई मतदाता

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 09:29

मिस्र में कराए गए जनमत संग्रह में 63.8 प्रतिशत मतदाताओं ने देश के नए संविधान का समर्थन किया है। चुनाव संबंधी आयोग ने इसकी घोषणा की।

जनमत संग्रह में मुरसी समर्थकों का जीत का दावा

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 15:13

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के सहयोगियों ने रविवार को दावा किया कि देश की जनता ने नए संविधान से जुड़े विवादास्पद मसौदे के पक्ष में मतदान किया है, जबकि विपक्ष ने मतदान में धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

मिस्र में हिंसक संघर्ष, जनमत संग्रह पर अड़े मोरसी

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 08:50

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के समर्थकों और उनका विरोध कर रहे लोगों के बीच हुई हिंसा के 30 घंटे बाद मोरसी ने शुक्रवार को टेलीविजन पर प्रसारित सीधे भाषण में देश को संबोधित किया।