सीरिया में हत्याओं से मून दुखी, किया जांच का आह्वान

सीरिया में हत्याओं से मून दुखी, किया जांच का आह्वान

सीरिया में हत्याओं से मून दुखी, किया जांच का आह्वान संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सीरियाई शहर दाराया में सैकड़ों नागरिकों की हत्याओं पर दुख जताते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध की तत्काल जांच होनी चाहिए।

मून के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, महासचिव इन हत्याओं से सदमे में और दुखी हैं। उन्होंने इस भयावह और जघन्य अपराध की निंदा की है।

उन्होंने कहा, इस मामले की तत्काल स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों को न्याय के जद में खड़ा करना चाहिए।

विपक्षी समूहों का कहना है कि दाराया में 200 से अधिक शव बरामद किए गए हैं। दाराया सीरिया की राजधानी दमिश्क से दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

नेसिर्की ने कहा, सीरिया में आम लोगों की सुरक्षा के अभाव का यह एक और उदाहरण है। वहां जान के नुकसान को रोकने की तत्काल जरूरत है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 28, 2012, 19:12

comments powered by Disqus