सीरिया : संघर्ष में ऐतिहासिक मस्जिद जली

सीरिया : संघर्ष में ऐतिहासिक मस्जिद जली

सीरिया : संघर्ष में ऐतिहासिक मस्जिद जली बेरूत : सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद ने अलेप्पो शहर में उस ऐतिहासिक मस्जिद की तत्काल मरम्मत कराने का सोमवार को आदेश दिया जिसके परिसर के कुछ हिस्से में गत सप्ताह विद्रोहियों और सेना के बीच संघर्ष के दौरान आग लग गई थी।

सरकारी सैनिक अलेप्पो शहर में स्थित 13वीं शताब्दी की उमैया कालीन मस्जिद में गत कई महीने से छुपे हुए थे। इसके बाद विद्रोहियों ने इसे मुक्त कराने के लिए इस सप्हाह संघर्ष शुरू किया। यह मस्जिद यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

विद्रोहियों का दावा है कि सेना इस मस्जिद का इस्तेमाल एक आधार के तौर पर कर रही थी क्योंकि यह अलेप्पो शहर के बीचोंबीच महत्वपूर्ण स्थान में स्थित है।

अब सरकार और विद्रोही एक-दूसरे पर इस बात को लेकर आरोप लगा रहे हैं कि मस्जिद में आग के लिए कौन जिम्मेदार है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 15, 2012, 21:52

comments powered by Disqus