Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 22:56

जिनेवा : संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के गृहयुद्ध में साढ़े छह हजार बच्चों सहित कम से कम 93 हजार लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने साथ ही चेतावनी दी कि गृहयुद्ध में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लै ने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान मारे गए लोगों की संख्या में काफी वृद्धि होने के साथ ही बच्चों से अत्याचार और पूरे परिवारों को मार देने के मामले सामने आए हैं जो कि ‘इस बात की भयावह याद दिलाते हैं कि यह संघर्ष कितना क्रूर हो गया है।’ उन्होंने हत्याओं को ‘बिना सोचे समझे की गई नरसंहार’ करार दिया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अध्ययन में उल्लेखित मृतक संख्या संभवत: मारे गए लोगों की न्यूनतम संख्या है। इसमें वास्तव में मारे गए लोगों की संख्या संभवत: इससे कहीं अधिक होगी।
अध्ययन में कहा गया है कि गत एक वर्ष के दौरान संघर्ष में मारे जाने वाले लोगों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। गत वर्ष जुलाई के बाद से औसतन एक महीने में पांच हजार लोग मारे गए जबकि वर्ष 2011 की गर्मियों में औसतम एक हजार लोग मारे गए थे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 13, 2013, 22:56