Last Updated: Friday, August 3, 2012, 08:21

रोम : सीरिया में जारी हिंसा के कारण करीब 30 लाख लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े दो संगठनों के संयुक्त अध्ययन में यह बात कही गई है।
संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम और विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा, इसमें से 15 लाख लोगों को तीन से छह महीने तक तत्काल खाद्य सहायता की आवश्यकता है। खासतौर से उन इलाकों में जहां व्यापक संघर्ष चल रहा है और लोग पलायन कर रहे हैं।
मानवाधिकार संगठनों के अनुसार 17 महीनों से सरकारी फौजों एवं विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष में 20000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
अध्ययन के अनुसार संघर्ष के कारण सीरिया के कृषि क्षेत्र को अबतक 1.8 अरब यूरो की हानि हुई है। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 3, 2012, 08:21