Last Updated: Monday, December 19, 2011, 04:20
वाशिंगटन: काहिरा में लगातार घातक झड़पों के तीन दिन बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मिस्र वासियों से हिंसा से बचने का आह्वान किया है। हिलेरी क्लिंटन ने रविवार को जारी एक बयान में कहा ‘मैं मिस्र के सुरक्षा बलों से आग्रह करती हूं कि वह मिस्र के सभी निवासियों के सार्वभौमिक हितों का सम्मान करें और उन्हें सुरक्षा प्रदान करें। ’
देश में हुए ऐतिहासिक चुनावों के लिए वोटों की गिनती की प्रक्रिया के बीच मिस्र की राजधानी में हाल ही में हुई हिंसा में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। हिंसा में एक ऐतिहासिक पुस्तकालय आवास सहित अमूल्य अभिलेखागार को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
हिंसा में मारे गये या घायल हुए लोगों के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हिलेरी ने कहा ‘हम मिस्र के अधिकारियों से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने का आह्वान करते हैं जिनमें वे सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने इन मानकों का उल्लंघन किया है। ’
उन्होंने कहा कि जो लोग यहां पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें शान्ति बरतना चाहिए और हिंसा के कृत्यों से बचना चाहिए।
(एजेंसी)
First Published: Monday, December 19, 2011, 09:54