60 देशों के 260 यूएन पर्यवेक्षक सीरिया में तैनात

60 देशों के 260 यूएन पर्यवेक्षक सीरिया में तैनात

मॉस्को : सीरिया में संघर्ष विराम पर नजर रखने के लिए 60 देशों से 260 संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों बताया, मिशन प्रमुख अपने काम और सीरिया की स्थिति के बारे में प्रेस को नियमित तौर पर जानकारी देंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद ने कहा कि वह रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के जरिए दमिश्क पर दबाव बनाने की आवश्यकता के बारे में समझाएंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति का बयान तब आया है जब मीडिया में आई खबरों में पुष्टि की गई है कि सीरिया में सशस्त्र समूहों को कोसोवो के अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है।रूस में सीरियाई राजदूत रियाद हदाद के अनुसार विपक्षी बलों ने 12 मई से लेकर अब तक तीन हजार बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 23, 2012, 14:47

comments powered by Disqus