Last Updated: Monday, January 30, 2012, 14:29
नई दिल्ली : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है जिससे क्षेत्र के कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे रहा।
दिल्लीवासियों के लिये यह काफी ठंडी किंतु सुखद सुबह रही जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की से बढ़ोत्तरी हुई जो बढ़कर 7.3 डिग्री सेल्सियस हो गया।
अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस समय के मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस है जो कल के 5.3 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री ज्यादा है।
कड़ाके की ठंड के बाद राजधानीवासी पिछले कुछ दिनों से सुखद मौसम का आनंद उठा रहे हैं।
कश्मीर घाटी में दशकों बाद भीषण ठंड पड़ी है और वहां कल रात कड़ाके की सर्दी पड़ी जिससे पारा गिर गया। राज्य के सुदूरवर्ती कस्बे कारगिल में मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 30, 2012, 19:59