Last Updated: Saturday, January 28, 2012, 17:51
नई दिल्ली : उत्तर भारत में शनिवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में आज धूप निकलने के बावजूद न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोनों राज्यों में हिसार सबसे ठंडा प्रदेश रहा वहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान कम से मुकाबले तीन डिग्री कम होकर 4.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कश्मीर घाटी में ठंडी हवाओं के कारण श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.5 डिग्री सेल्सियस कम और पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हिमाचल के पर्वतीय भागों में बर्फीली हवाएं चली और हिमपात हुआ।
राजस्थान में आज सबसे कम 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चूरू में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, January 28, 2012, 23:21