Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 22:35
ज़ी न्यूज़ ब्यूरोनई दिल्ली : दिल्ली में छात्रा के साथ गैंग रेप की बर्बर घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री निवास में दोबारा बैठक की है। सूत्रों के अनुसार सरकार इंडिया गेट मे शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दे सकती है। लड़की का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने पर भी विचार किया जा रहा है।
इससे पहले आज शाम प्रधानमंत्री निवास 7 रेस कोर्स पर हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद थे। शिंदे अपने गृह नगर सोलापुर की यात्रा को बीच में छोड़कर राजधानी लौटे हैं। गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह भी बैठक में उपस्थित थे। गैंग रेप की शिकार युवती की मौत के बाद राजधानी में जंतर मंतर सहित कई जगहों पर हुए शांतिपूर्ण मार्च और विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस कोर ग्रुप की यह बैठक हुई।
First Published: Saturday, December 29, 2012, 22:35