पटनायक ने ओडिशा के लिए मांगा विशेष राज्य का दर्जा

पटनायक ने ओडिशा के लिए मांगा विशेष राज्य का दर्जा

पटनायक ने ओडिशा के लिए मांगा विशेष राज्य का दर्जानई दिल्ली : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को केंद्र को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि वह केंद्रीय सहायता देने में ‘राजनीतिक भेदभाव’ की नीति अपना रही है जबकि उन्होंने अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाई है।

पटनायक ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार की ओर से अपनाई जा रही राजनीतिक भेदभाव की नीति एक खतरनाक प्रवृत्ति है जो स्वस्थ संघीय ढांचे के लिए फायदेमंद नहीं है। संप्रग सरकार अलग अलग राज्यों के लिये अलग अलग नीति अपना रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का ‘स्वहित’ केंद्रीय सहायता पाने का ‘एकमात्र मापदंड’ बन गया है जबकि ओडिसा जैसे राज्यों की ‘न्यायोचित मांगों’ को अनदेखा किया जा रहा है जो विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के लिए जरूरी सभी मापदंडों को पूरा करता है। पटनायक ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक महत्व को देखते हुए विभिन्न राज्यों को धन दे रही है। क्या एक राजनीतिक दल के संकीर्ण हितों के लिए देश के करोड़ों करदाताओं का धन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग जारी रहेगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 12, 2013, 18:25

comments powered by Disqus