Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 23:20
नई दिल्ली : भारी बारिश के बाद रविवार को उत्तर भारत में कहीं भी बारिश नहीं हुई जिससे आर्द्रता बढ़ गई जबकि क्षेत्र में तापमान सामान्य रहा। दिल्ली में आज उमस रही और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से डिग्री ही अधिक रहा लेकिन आर्द्रता 70 से 92 प्रतिशत के बीच रहने से दिल्लीवासी पसीना से तर रहने को मजबूर रहे। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि कल से चार डिग्री कम है।
पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा है। एक दिन पहले दोनों राज्यों में वष्रा हुई थी। मौसम कार्यालय ने कहा कि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के अनुसार गुड़गांव में कल 102 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में आज मध्यम वष्रा हुई क्योंकि क्षेत्र में मानसून सामान्य रहा। उना में अधिकतम तापमान बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि भुंतर और सुंदरनगर में अधिकतम 32.1 डिग्री और 31.6 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 28.2 डिग्री सेल्सियस, नहान में 27.7 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 26.2 डिग्री सेल्सियस और शिमला में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और यह सामान्य के आसपास रहा। सुंदरनगर में न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस, भुंतर और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री और 20.6 डिग्री, सोलन और चंबा में 20.2 डिग्री, शिमला और नहान में 17.6 डिग्री और कल्पा में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उना क्षेत्र में सबसे अधिक 48 मिलीमीटर वष्रा हुई जबकि जुबरहट्टी और मशहोबरा में 45 मिलीमीटर और 39 मिलीमीटर बारिश हुई, धर्मशाला और भुंतर में 18 मिलीमीटर, शिमला में 16 मिलीमीटर, डलहौजी में 15 मिलीमीटर और अंब में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी वष्रा होने की संभावना जतायी है। हालांकि राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में व्यापक बारिश हुई। छाबरा क्षेत्र में गत 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश हुई। राज्य के पूर्वी हिस्सों के उपर सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून जोधपुर, बीकानेर, चुरू जिलों की ओर बढ़ गया जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 21, 2013, 23:20