संघीय मोर्चे पर विचार करेगी बीजद: नवीन

संघीय मोर्चे पर विचार करेगी बीजद: नवीन

संघीय मोर्चे पर विचार करेगी बीजद: नवीननई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की ओर से ‘संघीय मोर्चा’ बनाने की कोशिशों के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि अगर ऐसा कोई मोर्चा बनता है तो उनकी पार्टी बीजद इस पर जरूर विचार करेगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि यदि एक संघीय मोर्चा बनता है तो हम इस पर जरूर विचार करेंगे क्योंकि हम धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक हैं। लेकिन अभी जल्दी है। पटनायक ने कहा कि अभी उन्होंने इस तरह के गठबंधन के बारे में किसी से बात नहीं की है। उनसे पूछा गया था कि क्या इस मामले में उनकी ममता बनर्जी से कोई बात हुई है।

उन्होंने कहा कि मैंने वाकई किसी से बात नहीं की है लेकिन देखते हैं क्या होता है। पटनायक ने कल कहा था कि क्षेत्रीय दलों का मोर्चा बनाना देश के लिए अच्छा होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस या भाजपा के साथ कोई गठजोड़ नहीं करेंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 12, 2013, 23:02

comments powered by Disqus