इंडिया गेट के निकट यातायात प्रतिबंधों में ढ़ील

इंडिया गेट के निकट यातायात प्रतिबंधों में ढ़ील

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 23 वर्षीय एक लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में लगातार जारी प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए इंडिया गेट और रायसिना हिल्स के निकट यातायात पर लगाए गए प्रतिबंधों में सोमवार को ढ़ील दी गई।

राजपथ पर इंडिया गेट के मुख्य मार्ग से वाहनों के आवागमन को अनुमति प्रदान कर दी गई है। मेट्रो स्टेशनों को एक बार फिर से जनता के लिए खोल दिया गया है। सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर हिंसक प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस ने इंडिया गेट और रायसिना हिल्स पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। आज यातायात की अनुमति दिए जाने के साथ ही इंडिया गेट और रायसिन हिल्स की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
शनिवार की सुबह दम तोड़ने वाली 23 वर्षीय लड़की की याद में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राजधानी में एक छोटे प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। कल इस लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया था।

जंतर-मंतर पर सुबह में लोग एकत्र थे। कुछ प्रदर्शनकारी यहां पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 31, 2012, 15:53

comments powered by Disqus