India Gate - Latest News on India Gate | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्रमुग्ध हुए शिंजो अबे

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 13:23

ऐतिहासिक राजपथ पर लोगों के हुजूम के बीच भारतीय सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय धरोहर, आधुनिक उपलब्धियों एवं सैन्य ताकत को प्रदर्शित करने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को देख मुख्य अतिथि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भावविभोर दिखे।

धूमधाम से मनाया गया 65वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, राजपथ से हिंदुस्तान ने दुनिया को दिखाया दम

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:11

देशभर में आज 65वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश ने अपने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इस दिन सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया था कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी का दिन `पूर्ण स्वराज दिवस` के रूप में मनाया जाएगा। इस तरह 26 जनवरी अघोषित रूप से भारत का स्वतंत्रता दिवस बन गया था। तब से प्रति वर्ष आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राजपथ से भारत ने दिखाई अपनी सैन्य ताकत, झांकियों ने मन मोहा

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 23:12

भारत के 64वें गणतंत्र दिवस समारोह में दुनिया में सबसे अधिक विविधताओं वाले देश भारत की बहुमूल्य संस्कृति और सैन्य ताकत का भव्य नजारा राजपथ पर जमीन से आसमान तक देखने को मिला।

इंडिया गेट के निकट यातायात प्रतिबंधों में ढ़ील

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 15:53

राष्ट्रीय राजधानी में 23 वर्षीय एक लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में लगातार जारी प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए इंडिया गेट और रायसिना हिल्स के निकट यातायात पर लगाए गए प्रतिबंधों में सोमवार को ढ़ील दी गई।

दिल्‍ली गैंगरेप पीडि़ता की मौत पर शोक में डूबा देश

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 11:35

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो हफ्ते पहले चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 23 वर्षीया छात्रा की सिंगापुर के एक अस्पताल में शनिवार को मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर फैल गई।

गैंगरेप: इंडिया गेट, रायसीना हिल आमलोगों के लिए बंद

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 10:38

सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती की सिंगापुर में मौत के बाद प्रदर्शनकारियों के उमड़ने की आशंका से दिल्ली पुलिस ने आज इंडिया गेट और रायसीना हिल के आसपास के इलाकों में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया और दस मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिये।

कांस्टेबल की मौत पर उठे सवाल, शरीर पर नहीं थे कोई गंभीर जख्‍म

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 15:07

दिल्‍ली पुलिस के कांस्टेबल सुभाष चंद तोमर की मौत के कारणों पर भी सवाल उठने लगे हैं। इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान कांस्‍टेबल की मौत का दावा दिल्‍ली पुलिस की ओर से किया गया था, वहीं मौके पर मौजूद एक चश्‍मदीद ने बुधवार को दावा किया कि कांस्‍टेबल को प्रदर्शनकारियों ने नहीं पीटा था बल्कि पैदल चलते समय वह गश खाकर गिर पड़े थे।

दिल्‍ली गैंगरेप विरोध प्रदर्शन: `कांस्‍टेबल को प्रदर्शनकारियों ने नहीं पीटा`

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 16:32

दिल्‍ली पुलिस के कांस्टेबल सुभाष चंद तोमर को प्रदर्शनकारियों ने नहीं पीटा था बल्कि वह चलते हुए अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। यह दावा एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने किया है।

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, नौ मेट्रो स्टेशन बंद

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 13:14

सामूहिक बलात्कार के खिलाफ शहर भर में प्रदर्शनों की लहर को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मध्य दिल्ली के प्रमुख मार्गों और नौ मेट्रो स्टेशनों को मंगलवार को भी बंद रख गया है। पिछले दिनों हुए प्रदर्शनों का गढ़ बने विजय चौक और आस पास के इलाके को किले में तब्दील कर दिया है।

दिल्‍ली गैंगरेप: प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल की मौत

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 11:36

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बीते सप्‍ताह पैरा मेडिकल की एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना के विरोध में इंडिया गेट पर रविवार को प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा में घायल हुए दिल्ली पुलिस के हवलदार की मंगलवार सुबह मौत हो गई।

गैंगरेप विरोध: किले में तब्दील हुई दिल्ली, कई मेट्रो स्‍टेशन बंद

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 14:52

दिल्ली के दिल ने तब एक किले की शक्ल ले ली जब इंडिया गेट और रायसीना हिल के आसपास के इलाकों पर प्रदर्शनों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

गैंगरेप विरोध: इंडिया गेट पर सुरक्षा बढ़ी, भारी पुलिस बल तैनात

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 12:51

राजधानी दिल्‍ली में बीते सप्ताह एक चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन का क्रम जारी है।

इंडिया गेट के समीप आज 9 मेट्रो स्टेशन बंद

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 09:07

पारा-चिकित्सा छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार को लेकर इंडिया गेट के नजदीक लगातार हो रहे प्रदर्शनों के चलते मध्य दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशन सोमवार को बंद रहेंगे।

गैंगरेप: ज़ी न्यूज की अपील, हाथ में ना लें कानून

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 00:49

दिल्ली गैंगरेप के विरोध में इंडिया गेट पर चल रहा आंदोलन रविवार को हिंसक रूप ले लिया, इसलिए ज़ी न्यूज ने आंदोलनकारियों से अपील की है कि हाथ में कानून ना लें और अपने घर लौट जाएं।

इंडिया गेट पर हिंसा भड़की, पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 17:42

राजधानी के इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के पथराव और लोहे की छड़ें लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़ जाने तथा पुलिसकर्मियों द्वारा उन पर आंसूगैस के गोले दागने एवं पानी की धार फेंकने के बाद हिंसा भड़क गई।