Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 11:51
पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित करीब सभी क्षेत्रों में अब रात में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गया का तापमान गिरकर मंगलवार को 19 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, मंगलवार सुबह पटना का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक मौसमविद के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम खुशगवार रहेगा, लेकिन तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम में लोग ठंड का एहसास करेंगे और दिन में धूप खिली रहेगी। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, October 16, 2012, 11:51