यूपी में तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहाना

यूपी में तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहाना


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि अगले 48 घंटों तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस व आगरा का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 9, 2012, 11:02

comments powered by Disqus