परिणिति के `रोमांस` ने प्रियंका की `जंजीर` को पछाड़ा-Box Office Collection: `Shuddh Desi Romance` Beats `Zanjeer` on Day 1 in India

परिणिति के `रोमांस` ने प्रियंका की `जंजीर` को पछाड़ा

परिणिति के `रोमांस` ने प्रियंका की `जंजीर` को पछाड़ाज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: बॉलीवुड में दो बहनों की टक्कर में परिणति की जीत हुई है। यह टक्कर बॉक्स ऑफिस पर हुई जिसमें एक ही दिन परिणिति चोपड़ा की शुद्ध देसी रोमांस और प्रियंका चोपड़ा की जंजीर रिलीज हुई थी।

इस टक्कर में परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। परिणीति की फिल्म `शुद्ध देसी रोमांस` ने पहले वीकेंड में 23.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया जबकि प्रियंका की `जंजीर` ने महज 9.74 करोड़ रुपए कमाए।

ट्रेंड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक शुद्ध देसी रोमांस ने शुक्रवार को 6.45, शनिवार को 7.90 और रविवार को 8.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि जंजीर ने पहले दिन 3.58, शनिवार को 2.89 और रविवार को 3.27 करोड़ का बिजनेस किया।

गौर हो कि कि दोनों फिल्में इसी शुक्रवार को रिलीज हुई थी। लेकिन ऐसा लगता है दर्शकों को जंजीर की बजाय शुद्ध देसी रोमांस ज्यादा पंसद आ रहा है। जंजीर अमिताभ की फिल्म का रिमेक है और शुद्ध देसी रोमांस एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म है।

First Published: Tuesday, September 10, 2013, 15:53

comments powered by Disqus