Last Updated: Tuesday, March 19, 2013, 13:40

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : अपने लटके झटके से तो बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने तो पहले ही सबको अपना कायल बना लिया है। चाहे वह फिल्म दबंग हो या सन ऑफ सरदार। इन फिल्मों ने सोनाक्षी को एक नया आयाम दिया है। `रज्जो` यानी सोनाक्षी अब एक बार फिर आइटम नंबर कर सबको चौंकाने वाली हैं। साजिद खान की आगामी फिल्म हिम्मतवाला में सोनाक्षी मून वॉक करती नजर आएंगी। मून वॉक की शुरुआत नामचीन पॉप गायक माइकल जैक्शन ने की थी।
हिम्मतवाला में एक गाना है थैंक गॉड इट्स फ्राइडे..., इसमें सोनाक्षी मून वॉक करते हुए दिखेंगी। बताया जा रहा है कि साजिद खुद सोनाक्षी को मून वॉक के स्टेप्स सीखा रहे हैं। आपको साजिद के बारे में बता दें कि वह खुद एक बेहतरीन डांसर रहे हैं।
साल 1983 में श्रीदेवी तथा जीतेंद्र पर आधारित सुपरहिट फिल्म के इस रीमेक में अजय देवगन तथा तमन्ना लीड रोल में हैं। यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। अब देखना यह होगा कि दर्शकों को सोनाक्षी का मून वॉक कितना भाता है।
First Published: Monday, March 18, 2013, 10:50