शाहरुख खान हैं सबसे ज्यादा रोमांटिक: अनुष्का शर्मा

शाहरुख खान हैं सबसे ज्यादा रोमांटिक: अनुष्का शर्मा

शाहरुख खान हैं सबसे ज्यादा रोमांटिक: अनुष्का शर्मा   मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म `रब ने बना दी जोड़ी` और `जब तक है जान` में अभिनेता शाहरुख खान के साथ रुमानियत से भरा किरदार किया था। अनुष्का के मुताबिक शाहरुख पर्दे के पीछे और पर्दे पर सबसे रुमानी कलाकार हैं।

पत्रकारों द्वारा सबसे रुमानी अभिनेता का नाम पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा कि आपको सच में मुझसे यह सवाल पूछना है? बेशक शाहरुख खान। पर्दे के पीछे और आगे शाहरुख सबसे ज्यादा रुमानी हैं। उन्होंने यह बात गहनों के ब्रांड `गीतांजली` की नई श्रृंखला वैलेंटाइन जारी करने के दौरान गुरुवार को कही।

उन्होंने कहा कि वह महिलाओं की काफी इज्जत करते हैं और मुझे यह सबसे अच्छा लगता है। वह बेहद प्यारे हैं। अनुष्का को प्यार का दिखावा करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि प्यार किसी के मन की चीज है। मुझे सादगी पसंद है। मैं प्यार छोटे मनोभाव में ढूंढ लूंगी और न कि किसी दिखावे में। अकसर चुलबुली लड़की के रूप में नजर आने वाली अनुष्का की आखिरी फिल्म `मटरु की बिजली का मन्डोला` थी और उनकी आगामी फिल्में `पी.के` और `बाम्बे वेलवेट` है। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 25, 2013, 14:59

comments powered by Disqus