अशोक लीलैंड की कार `स्टाइल` बाजार में लॉन्‍च । Ashok Leyland launched its new car style

अशोक लीलैंड की कार `स्टाइल` बाजार में लॉन्‍च

नई दिल्ली : हिंदूजा समूह की वाहन कंपनी अशोक लीलैंड ने सोमवार को अपनी बहुपयोगी श्रेणी की कार `स्टाइल` को बाजार में उतार दिया। अशोक लेलैंड की इस बहुपयोगी श्रेणी की कार की कीमत (दिल्ली में एक्स-शोरूम) 7.49 लाख रुपये से 9.29 लाख रुपयों के बीच रखी गई है।

अशोक लीलैंड और निसान मोटर कंपनी के संयुक्त उपक्रम द्वारा निर्मित यह बहुपयोगी श्रेणी का वाहन 2007 में निर्मित इस उपक्रम की दूसरी कार है। स्टाइल का उत्पादन चेन्नई के निकट ओराग्दाम में स्थित निसान के विनिर्माण संयंत्र में होगा।

अशोक लीलैंड के उपाध्यक्ष वी. सुमंत्रन ने कहा कि अशोक लेलैंड और निसान के संयुक्त उपक्रम की दूसरी कार को लांच करते हुए हम बेहद खुश हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह कार इस श्रेणी के भारत में मौजूदा बाजार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा।। कंपनी के अनुसार, सात से आठ सवारियों की क्षमता वाली इस कार को निजी एवं व्यावसायिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जैसे- होटल में, टैक्सी सेवाओं में, एंबुलेंस के रूप में, पैनल वैन के रूप में, कोरियर सेवाओं में और शहर की परिवहन सेवा के रूप में। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 7, 2013, 19:07

comments powered by Disqus