फाइनल से 3 दिन पहले BIGG BOSS के घर से बेदखल हुए वीजे एंडी

फाइनल से 3 दिन पहले BIGG BOSS के घर से बेदखल हुए वीजे एंडी

फाइनल से 3 दिन पहले BIGG BOSS के घर से बेदखल हुए वीजे एंडीमुंबई : ‘बिग बॉस 7’ में सप्ताह के बीच घर से बाहर निकाले जाने वाले सदस्यों में नया नाम है वीजे एंडी का। एंडी को शो के फाइनल्स से महज तीन दिन पहले घर से निकाला जा रहा है। इस सप्ताह एंडी के साथ घर के अन्य सदस्यों गौहर खान, एजाज खान और तनीषा मुखर्जी को भी बेघर करने के लिए नामित किया गया था।

संग्राम सिंह इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने रहस्यमयी बक्से को चुना था और वह शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए थे। 33 वर्षीय एंडी को शो में मनोरंजन का अच्छा साधन माना गया था। ‘बिग बॉस 7’ के फाइनल्स में पहुंचने वाले प्रतिभागियों के नाम हैं, गौहर खान, एजाज खान, संग्राम सिंह और तनीषा मुखर्जी। फाइनल शो शनिवार को प्रसारित होना है।

First Published: Wednesday, December 25, 2013, 17:14

comments powered by Disqus