बिपाशा बसु और हरमन की जल्दी होगी शादी?

बिपाशा बसु और हरमन की जल्दी होगी शादी?

बिपाशा बसु और हरमन की जल्दी होगी शादी?ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: अभिनेता जॉन अब्राहम और प्रिया रूंचाल के शादी करने के बाद ऐसा लगता है जॉन की पूर्व गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु ने भी अपना घर बसाने को फैसला ले लिया है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बिपाशा बसु और हरमन बावेजा जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक बिपाशा और हरमन बावेजा लंबे समय से डेट कर रहे है। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया है। हालांकि दोनों अभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे हैं। गौर हो कि 7 जनवरी को बपाशा बसु ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया उसमें हरमन बावेज के साथ भी उन्होंने काफी वक्त बिताया।

गौप हो कि बिपाशा जॉन अब्राहम के साथ 9 साल रिलेशनशिप में रह चुकी है। 9 साल की दोस्ती के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद जॉन के जीवन में प्रिया आई और बिपाशा की लाइफ में हरमन बावेजा। हरमन के बिपाशा से पहले प्रियंका से भी रिश्ते रहे हैं।

First Published: Wednesday, January 8, 2014, 16:23

comments powered by Disqus