`हॉलीडे’ फिल्म समीक्षा: अक्षय का दमदार `मास्टर स्ट्रोक`

`हॉलीडे’ फिल्म समीक्षा: अक्षय का दमदार `मास्टर स्ट्रोक`

`हॉलीडे’ फिल्म समीक्षा: अक्षय का दमदार `मास्टर स्ट्रोक`ज़ी मीडिया ब्यूरो

अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जो हर फन में माहिर है। वह कॉमेडी और एक्शन दोनों में अपना जलवा बेहतर ढंग से दिखाना जानते हैं। वह बॉलीवुड में फुल फ्लेज्ड एंटरटेनर के रुप में जाने जाते हैं जो अपनी हर फिल्म में कुछ अलग धमाल मचाकर मनोरंजन करना जानते हैं। उनकी फिल्म `हॉलीडे’ रिलीज हो गई और इसमें कहा गया है कि
`ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’। इस फिल्म में अक्षय के सिवा और कुछ भी नहीं है। फिल्म उन्होंने अपने कंधे पर पूरी तरह फिल्म खींच ली है। फिल्म का पूरा कैनवस उनके नक्शोकदम और स्टाइल पर चलता है। उनके डॉयलाग फिल्म की जान है जिसपर तालियां खूब बजती है।

फिल्म में अक्षय का नाम विराट है, जो इंडियन आर्मी में है। विराट जैसे ही छुट्टियों पर घर आता है उसके माता-पिता उसकी शादी के लिए उसकी मुलाकात साहिबा यानी सोनाक्षी सिन्हा से करवाते हैं।

फिल्म आगे बढ़ती और शादी तय हो जाती है। विराट को कुछ आतंकवादियों के बारे में पता चलता है। आतंकवादियों की तलाश में उसक साथ उनके दोस्त यानी सुमित राघवन भी हैं जो एक पुलिस इंस्पेक्टर भी है। अक्षय का मिशन है आतंकवादियों को खत्म करना जिसका वह बीड़ा उठाते हैं। आतंकवादियों का मिशन के लिए अक्षय आगे बढ़ते है और...फिर...।

मुरुगादॉस की फिल्म `हॉलीडे−अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में पेस है और कब 2 घंटे चालीस मिनट गुजर गए पता भी नहीं चलता । लेकिन फिल्म के गाने बोरिंग है जो कहानी की पटकथा और रफ्तार पर ब्रेक लगाते हैं। फिल्म में अक्षय−सोनाक्षी का रोमांस खटकता है ।

लेकिन कुछ भी हो फिल्म बेहद सॉलिड रफ्तार में चलती है और इसे एक बेहतर पेसी और मनोरंजक फिल्म कही जा सकती है जिसे एक बार देखा जा सकता है। फिल्म में सोनाक्षी सिर्फ आइटम बनकर रह गई है और फिल्म पूरी तरह से अक्षय के इर्द गिर्द ही घूमती है। अक्षय ने फिल्म में बेहतरीन परफॉर्म किया है। सुमित राघवन ने भी दमदार एक्टिंग की है जिसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। लेकिन यह फिल्म अक्षय कुमार की है और पूरी तरह से छा गए हैं। उनके फैंस को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी।



First Published: Friday, June 6, 2014, 17:21

comments powered by Disqus