Last Updated: Monday, October 21, 2013, 13:40

मुंबई : नामचीन फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म `रामलीला` में एक आइटम गीत कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा इसे एक आधुनिक मुजरा बताती हैं। इस मुजरे की खास बात यह है कि यह मुजरा पश्चिमी अंदाज का भारतीय गीत है।
प्रियंका ने बताया कि यह गीत यानी मुजरा बेहद हटकर है और काफी खास है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि मैं भंसाली की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। यह आधुनिक मुजरा है, जिसे आप सभी ने अर्से से नहीं देखा है। यह मुजरा है और इसमें भारतीय संगीत का जलवा है, लेकिन इसके बावजूद यह पश्चिमी अंदाज लिए है और समकालीन है।
प्रियंका ने कहा कि इसका रूप एकदम अलग है। नृत्य का रूप अलग है और मुझे अभ्यास करने का समय नहीं मिला। मैंने रात में अभ्यास किया। आइटम गीत के लिए प्रियंका से पूर्व ऐश्वर्या राय से संपर्क किए जाने की खबर थी। बता दें कि फिल्म रामलीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
First Published: Monday, October 21, 2013, 13:40