Last Updated: Friday, January 3, 2014, 16:17
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने शादी कर ली है। वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। जॉन अब्राहम ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कुछ इस तरह शादी के खबर की पुष्टि की है। जॉन ने लिखा है, `आपको और आपके करीबियों को नए साल 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, गुड लक और आनंद आए। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम`।
गौर हो कि इससे पहले साल 2013 में खबरें आईं थीं कि जॉन अब्राहम ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रिया रुंचाल के साथ शादी कर ली है। हालांकि उस वक्त जॉन ने इस बात को सिरे से नकार दिया था लेकिन अब जॉन ने प्रिया को प्रिया अब्राहम कहकर शादी की खबर पर मुहर लगा दी है।
जॉन ने कुछ समय पहले ही प्रिया के साथ सगाई की थी लेकिन शादी की तारीख के बारे में वह बताने से हमेशा बचते रहे थे। हालांकि उनके गुपचुप शादी की खबरे एक-दो बार आई थी। 41 वर्षीय जॉन अब्राहम ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था और देखते देखते वह बॉलीवुड अदाकार बन गए। प्रिया का बैकग्राउंड फिल्मी नहीं है और उनके बारे में कहा जाता है कि वह इनवेस्टमेंट बैंकर हैं।
First Published: Friday, January 3, 2014, 11:02