दीपावली पर छुट्टी नहीं लेंगे रणवीर और परिणीति, तो क्या करेंगे?

दीपावली पर छुट्टी नहीं लेंगे रणवीर और परिणीति, तो क्या करेंगे?

दीपावली पर छुट्टी नहीं लेंगे रणवीर और परिणीति, तो क्या करेंगे?मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिनेता रणवीर सिंह का दीपावली में छुट्टी लेने का कोई इरादा नहीं है और वे इस दिन काम करके दीपों का त्योहार मनाएंगे। रणवीर अपनी आगामी फिल्म ‘राम लीला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसमें दीपिका पादुकोण ने भी उनके साथ अभिनय किया है। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।

28 वर्षीय रणवीर ने कहा, मैं दीपावली में अपनी आगामी फिल्म ‘राम लीला’ का प्रमोशन करूंगा।’इसी तरह परिणीति यश राज फिल्म्स की ‘दावत-ए-इश्क’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

परिणीति ने कहा, मैं सेट पर रहूंगी और फिल्म के लिए शूटिंग करूंगी। मैं ‘दावत-ए-इश्क’ की टीम के साथ दिवाली मनाउंगी। परिणीति ने कहा कि उन्हें अपने परिवार के साथ पटाखे और आतिशबाजी चलाना बहुत पसंद है। रणवीर ने कहा, दीपावली के दिन मेरी नानी के घर में हमारा वार्षिक पारिवारिक रात्रिभोज हुआ करता था जहां पूरा परिवार एकत्र होता था और त्योहार मनाता था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, November 2, 2013, 13:01

comments powered by Disqus