छत्तीसगढ़: पेड न्यूज के 18 मामले, उम्मीदवारों के खातों से जुड़ा पैसा

छत्तीसगढ़: पेड न्यूज के 18 मामले, उम्मीदवारों के खातों से जुड़ा पैसा रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान पेड न्यूज के 18 प्रकरण पाए गए। पेड़ न्यूज के प्रकरण सामने आने के बाद संबंधित खर्चे को विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के खातों में जोड़ा गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य में पेड न्यूज का 37 संदिग्ध प्रकरण सामने आये थे। जांच के बाद राज्य में पेड न्यूज के 18 प्रकरण पाए गए। पेड न्यूज के सामने आने के बाद संबंधित खर्चे को विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के खातों में जोड़ा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 50 हजार 137 रूपए के नौ प्रकरण पाए गए। इन्हें कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खातों में जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के मामले में कार्रवाई करते हुए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष बाफना के खाते में 38 हजार 596 रूपए जोड़ा है।

बाफना के पक्ष में जिले के पांच अखबारों अमृत संदेश, दैनिक हरिभूमि, दैनिक हिंदसत, दैनिक प्रात: इंडिया में सामाचार प्रकाशित हुए थे। वहीं उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार सामू कश्यप के खाते में पांच हजार 802 रुपये जोड़ा गया है। कश्यप के पक्ष में साप्ताहिक बस्तर एक्सप्रेस और दैनिक दंडाकारण्य अखबारों में खबरें प्रकाशित हुई थी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 26, 2013, 19:31

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?