पहली बार उतरने वाले कई दलों का रहा है बेहतर प्रदर्शन

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:20

पिछले तीस वर्षों के दौरान देश में गठित राजनीतिक दलों में पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टियों के चुनाव नतीजों पर ध्यान दें तो यह स्पष्ट होता है कि जिन दलों का गठन करने वाले नेता किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े रहे, उनकी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। दिल्ली में पहली बार चुनावी समर में उतरने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शन से इसकी एक बार फिर पुष्टि हुई है।

यह नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है: केजरीवाल

यह नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:50

दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद ‘आप’ पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवल ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं बल्कि नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है।

आप का मूल्यांकन करने में बेवकूफी हुई : शीला

आप का मूल्यांकन करने में बेवकूफी हुई : शीला

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:33

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को विधानसभा चुनाव में अपनी हार और उनकी पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की लोकप्रियता का मूल्यांकन करने में नाकाम रहने की बात स्वीकारी। शीला ने कहा कि उनकी पार्टी ने आप का गलत मूल्यांकन करने की बेवकूफी की है।

`बीजेपी-कांग्रेस दोनों के लिए चिंता का विषय है आप`

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:03

भाजपा ने रविवार को माना कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का उभरना कांग्रेस के साथ उसके लिए भी चिंता का विषय है। उसने कहा कि अगर त्रिकोणीय चुनाव नहीं हुआ होता तो भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव जीत सकती थी।

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आश्चर्यजनक: बीजेपी

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आश्चर्यजनक: बीजेपी

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:48

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को स्वीकार किया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन बेहद आश्र्चयजनक है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भाजपा ही दिल्ली में सरकार बनाएगी।

विधानसभा चुनाव: हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव: हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी कांग्रेस

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:43

कांग्रेस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार लिया है। पार्टी ने कहा कि वह हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी। पार्टी नेता जयंती नटराजन ने कहा कि हम मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीतने वालों को बधाई देते है। उन्हें जनादेश मिला है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

महिला सुरक्षा पर जल्द होगा कार्यबल का गठन: हषर्वर्धन

महिला सुरक्षा पर जल्द होगा कार्यबल का गठन: हषर्वर्धन

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:49

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के साथ ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हषर्वर्धन ने कहा है कि सरकार गठित होने के एक पखवाड़े के भीतर तात्कालिक महत्व के मुद्दों तथा महिला सुरक्षा के लिए कार्यबल का गठन कर दिया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 25, 864 मतों से हराया

अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 25, 864 मतों से हराया

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:52

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी हार स्वीकार करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है। शीला दीक्षित ने अपना इस्तीफा उप-राज्यपाल नजीम जंग को भेज दिया है।

उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश करेगी कांग्रेस, बीजेपी: आप

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 10:42

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि उसे इस बात का यकीन है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दिल्ली में आप के उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश करेगी।

दिल्ली चुनाव : भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दूर

दिल्ली चुनाव : भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दूर

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 20:11

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद शीला दीक्षित कांग्रेस को चौथी बार सत्ता दिलाने में विफल रहीं। भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े (36) को छूने में नाकाम रही और उसे सरकार बनाने के लिए चार सीटों का जुगाड़ करना होगा।

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?