गूगल हैंगआउट के जरिए लोगों से रू-ब-रू होंगी शीला

गूगल हैंगआउट के जरिए लोगों से रू-ब-रू होंगी शीलाज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पिछड़ने की संभावना वाले कई सर्वेक्षणों के सामने आने के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित गूगल प्लस हैंगआउट पर शनिवार को दिल्लीवासियों से रू-ब-रू होंगी। इसके ठीक तीन दिनों बाद दिल्ली में मतदान कराए जाएंगे। हैंगआउट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और करीब एक घंटे तक चलेगा।

गूगल हैंगआउट की व्यवस्था में दिल्ली चुनाव के लिए लाए गए चुने हुए सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ जुटे हुए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बंद कमरे में दीक्षित वेबमीडिया के जरिए लोगों से रू-ब-रू होंगी। हालांकि शीला दीक्षित इंटरनेट सेवी नहीं मानी जाती हैं। उनके गुजराती समकक्ष और अगले वर्ष होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से घोषित प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी इंटरनेट सेवी तो हैं ही, ट्वीट करने में भी आगे रहने वालों में से एक हैं।

संदेश और वीडियो की सुविधा मुहैया कराने वाले गूगल हैंगआउट की शुरुआत गूगल ने 15 मई 2013 को किया था। दीक्षित आज डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट शीलादीक्षित डॉट नेट/हैंगआउट डॉट पीएचपी के जरिए इस सेवा पर उपलब्ध होंगी। पार्टी सदस्यों के मुताबिक मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीन कार्यकाल संभालने वाली शीला एक साथ आठ लोगों के सवालों का जवाब दे सकेंगी।
First Published: Saturday, November 30, 2013, 10:49

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?