कंधमाल दंगा मामले में 11 व्यक्ति बरी

कंधमाल दंगा मामले में 11 व्यक्ति बरी

फूलबनी (ओड़िशा) : ओडिशा के फूलबनी क्षेत्र की एक स्थानीय अदालत ने कंधमाल जिले में हुए साम्प्रदायिक दंगे के एक मामले में सबूत के अभाव में 11 व्यक्तियों को बरी कर दिया।

फूलबनी के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार तोष ने कल उन सभी 11 व्यक्तियों को बरी कर दिया, जिन्हें नौ सितम्बर 2008 को रायकिया पुलिस थानाक्षेत्र के गंदगड़ा गांव के गोपान नायक की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

इन 11 व्यक्तियों पर दंगा, मकान जलाने, हथियारों के साथ नियम विरूद्ध जुटने के साथ ही भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप थे। पुलिस ने सितम्बर 2008 की घटना के संबंध में पुलिस ने रायकिया पुलिस थाने में 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अदालत ने 11 व्यक्तियों को बरी कर दिया, एक आरोपी अभी भी फरार है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 17, 2014, 18:20

comments powered by Disqus