Last Updated: Thursday, January 30, 2014, 16:06
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 21 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। यह साल का सबसे न्यूनतम तापमान है। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य के कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कारगिल में साल का सबसे न्यूनतम तापमान आज (गुरुवार) शून्य से 21.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगांव में शून्य से नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जम्मू में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार तक घाटी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दो फरवरी से घाटी में हिमपात होने के आसार हैं। उस दौरान रात का तापमान अपेक्षाकृत अधिक होगा जबकि बादलों के छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट रहेगी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, January 30, 2014, 16:06