कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक और शिकायत

कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक और शिकायत

कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक और शिकायतज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर एक नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ यूगांडा की एक महिला ने बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दी है जिसपर गुरुवार को दोपहर 2 बजे सुनवाई होनी है।

गौर हो कि इससे पहले भी सोमनाथ भारती के खिलाफ चार अफ्रीकी महिलाओं ने आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। भारती दक्षिण दिल्ली में आधी रात के समय हमलावरों के एक समूह की कथित अगुवाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पुलिस के साथ भारती का एक विवाद हो गया था जब पुलिस दल ने कथित मादक पदार्थ और वेश्यावृति गिरोह पर छापेमारी से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारती ने कथित रूप से अपने समर्थकों को साथ लेकर अफ्रीकी महिलाओं को मूत्र के नमूने देने के लिए मजबूर किया। भारती के आप के लिए परेशानी का सबब बनने के साथ ही आप ने उन्हें सलाह दी थी कि वह सार्वजनिक बयान देने में ‘सावधानी और विनम्रता’ बरतें।


First Published: Thursday, January 23, 2014, 13:31

comments powered by Disqus