Somnath Bharti - Latest News on Somnath Bharti | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

वाराणसी में सोमनाथ भारती पर हमला, आप ने बीजेपी पर मढ़ा दोष

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 10:45

आप नेता सोमनाथ भारती पर बुधवार शाम यहां अस्सी घाट पर कथित रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला किया जब वह एक टेलीविजन कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। आम आदमी पार्टी के संयोजक रामानंद राय के अनुसार भारती की कार का शीशा भी टूट गया और चालक पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस हमले में भारती को मामूली चोटें आईं।

सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई करे दिल्‍ली पुलिस: एनएचआरसी

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 11:01

विदेशी महिलाओं से बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्‍ट्रीय मानवाधिकार संगठन (एनएचआरसी) ने सोमवार को कहा कि सोमनाथ भारती के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए।

खिड़की एक्सटेंशन केस में दिल्ली पुलिस को क्लीन चिट, सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी!

Last Updated: Friday, February 28, 2014, 12:59

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की अगुवाई में कथित रूप से आधी रात के समय कुछ अफ्रीकी महिलाओं के खिलाफ की गयी छापेमारी मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट को दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को आज सौंपी गई ।

सोमनाथ भारती पर दिल्ली विधानसभा में भारी हंगामा

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 17:18

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा विधायक विधानसभा के बीचोंबीच आ गए और नारेबाजी की जिससे अध्यक्ष को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

मीडिया से बदसलूकी करने के बाद सोमनाथ भारती ने मांगी माफी, कहा था- 'मोदी ने कितने पैसे दिये'

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 17:24

दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में मध्य रात को छापे मारने के विवादों में धिरे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती आज (शनिवार को) मीडिया के सवालों पर भड़ गए। उन्होंने मीडियाकर्मी से कहा, भाजपा के पीएम उम्मीदवार ने कितने पैसे दिये?

सोमनाथ भारती पतंगबाजी में व्यस्त, महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 19:37

अफ्रीकी महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी मामले में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग के समक्ष पेश होना था लेकिन सोमनाथ महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए।

अफ्रीकी महिला दुव्‍यर्वहार मामला: महिला आयोग के सामने आज पेश हो सकते हैं सोमनाथ भारती

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 12:22

अफ्रीकी महिलाओं के साथ दुर्व्‍यवहार के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली महिला आयोग ने भारती को दूसरा नोटिस भेजकर इस मामले में उन्हें जवाब देने के लिए शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक तलब किया है। इससे पहले, सोमनाथ भारती ने पहले कोई नोटिस न मिलने की बात कही थी।

सोमनाथ भारती पर हो कार्रवाई : कांग्रेस

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 19:44

कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ `कड़ी कार्रवाई` की मांग की। मंत्री ने `सेक्स और नशे के कारोबारियों` के खिलाफ अभियान चलाया जिससे चार युगांडाई महिलाओं का कहना है कि उन्हें संकट का सामना करना पड़ा।

कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक और शिकायत

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 14:04

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर एक नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ यूगांडा की एक महिला ने बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।

सोमनाथ भारती विवाद: केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 12:44

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और समझा जाता है कि विधि मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर पैदा हुए विवाद पर दोनों के बीच चर्चा हुई। भारती दक्षिण दिल्ली में आधी रात के समय हमलावरों के एक समूह की कथित अगुवाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं।

सोमनाथ भारती के खिलाफ विरोध तेज, आप` सरकार पर कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 12:47

अफ्रीकी महिलाओं के साथ कथित दुर्व्‍यवहार के मामले में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ विरोध के सुर तेज हो गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया जब एक अफ्रीकी महिला ने उनकी पहचान आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार करने वाले समूह का कथित तौर पर नेतृत्व करने वाले के रूप में की।

दिल्ली महिला आयोग ने सोमनाथ भारती को भेजा सम्मन

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 15:34

दिल्ली महिला आयोग ने हाल में दक्षिण दिल्ली में युगांडा की कुछ महिलाओं के घर में आधी रात को छापेमारी के दौरान उनसे मारपीट करने के आरोप को लेकर दिल्ली के विधि मंत्री सोमनाथ भारती को अपने सामने पेश होने का सम्मन भेजा है।

अफ्रीकी महिला दुर्व्‍यवहार प्रकरण: सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 14:22

दक्षिणी दिल्ली में आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार मामले में दिल्ली सरकार पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अफ्रीकी महिला ने आरोप लगाया है कि भारती की अगुवाई में भीड़ उनके घर में घुस गई और उन पर हमला किया गया।

दिल्‍ली के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी, युगांडा की महिलाओं के बयान दर्ज

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 11:15

युगांडा की महिलाओं के साथ बीते दिनों कथित प्रताड़ना के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमनाथ भारती और उनके पार्टी समर्थकों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित की गई युगांडा की चार महिलाओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीजेपी नेता अरुण जेटली के चेहरे पर थूंकना चाहता हूं: सोमनाथ भारती

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 11:10

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भारती ने अब बीजेपी नेता अरुण जेटली और और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पर आपत्तिजनक बयान दिया है।

`अराजक` केजरीवाल का धरना जारी, पीएम से मिले शिंदे

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 23:51

दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारियों को निलंबित करने की मांग पर रेल भवन के पास मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना जारी है।

रेल भवन के पास रात भर धरने पर बैठेंगे केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 00:00

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर रेल भवन के पास अपने मंत्रियों के साथ धऱने पर बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य राजनीतिक दलों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। `आप` पार्टी को समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को हटाने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा है कि वह रेल भवन से ही अपनी सरकार चलाएंगे।

लाउडस्पीकर हटाने को लेकर दिल्ली पुलिस और `आप` कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 16:26

दिल्ली पुलिस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को निलंबित करने की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ जहां रेल भवन पर धऱने पर बैठे हैं। वहीं, `आप` कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई है।

रेल भवन के सामने सहयोगियों समेत धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली पुलिस पर किया प्रहार

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 15:23

दिल्‍ली पुलिस ने गृह मंत्री कार्यालय के बाहर धरना देने जा रहे मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार सुबह रेलभवन के पास रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल अपने सहयोगियों समेत रेलभवन के पास ही धरने पर बैठ गए।

केजरीवाल के मंत्री कटघरे में, कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर होगा केस दर्ज

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 15:04

विदेशी महिला की बदसलूकी के आरोप में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर केस दर्ज होगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

दिल्ली पुलिस से टकराव के मूड में `आप`, शिंदे से मिलेंगे केजरीवाल

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 17:32

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने कथित असहयोग और सेवा में कोताही के लिए चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की अपनी मांग गृह मंत्री के समक्ष उठाने का फैसला किया है।

उपराज्यपाल से मिलकर दिल्ली पुलिस की शिकायत करेंगे केजरीवाल

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 10:05

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलकर दिल्‍ली पुलिस की कार्यशैली का मुद्दा उठाएंगे और इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर रहा हूं जहां दिल्ली पुलिस के आयुक्त भी आ रहे हैं। मैं उन्हें कड़े शब्दों में बताने जा रहा हूं कि दिल्ली के नागरिक मूकदर्शक बने नहीं रहेंगे।