सोमनाथ भारती - Latest News on सोमनाथ भारती | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सोमनाथ भारती पर हमले के लिए बीजेपी पर बरसे केजरीवाल

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 12:57

दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर हमले को लेकर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी की आलोचना की और उनके गुजरात मॉडल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या यह लोगों को ‘डराने’ के लिए है। उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।

वाराणसी में सोमनाथ भारती पर हमला, आप ने बीजेपी पर मढ़ा दोष

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 10:45

आप नेता सोमनाथ भारती पर बुधवार शाम यहां अस्सी घाट पर कथित रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला किया जब वह एक टेलीविजन कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। आम आदमी पार्टी के संयोजक रामानंद राय के अनुसार भारती की कार का शीशा भी टूट गया और चालक पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस हमले में भारती को मामूली चोटें आईं।

वाराणसी में पिटे आप नेता सोमनाथ भारती

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 00:16

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की यहां एक टीवी शो के दौरान बुधवार शाम को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। यह जानकारी आप के नेताओं और पुलिस ने दी।

सोमनाथ भारती पर कार्रवाई का नहीं दिया निर्देश: NHRC

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 21:56

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उसने विशेष रूप से दिल्ली पुलिस को यह निर्देश नहीं दिया है कि पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई करे दिल्‍ली पुलिस: एनएचआरसी

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 11:01

विदेशी महिलाओं से बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्‍ट्रीय मानवाधिकार संगठन (एनएचआरसी) ने सोमवार को कहा कि सोमनाथ भारती के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए।

खिड़की एक्सटेंशन मामले में भारती पर दर्ज होगा केस

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 19:25

उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली के गृह विभाग की सिफारिश के बाद यहां के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर अफ्रीकी महिलाओं के खिलाफ आधी रात को छापेमारी करने की घटना में आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी है।

खिड़की एक्सटेंशन केस में दिल्ली पुलिस को क्लीन चिट, सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी!

Last Updated: Friday, February 28, 2014, 12:59

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की अगुवाई में कथित रूप से आधी रात के समय कुछ अफ्रीकी महिलाओं के खिलाफ की गयी छापेमारी मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट को दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को आज सौंपी गई ।

सोमनाथ भारती पर दिल्ली विधानसभा में भारी हंगामा

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 17:18

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा विधायक विधानसभा के बीचोंबीच आ गए और नारेबाजी की जिससे अध्यक्ष को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

दिल्ली: युगांडाई महिला की अर्जी पर फैसला आज

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 09:57

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के आधी रात को मारे गए छापे के दौरान हंगामा करने वाले `अज्ञात लोगों` के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की मांग करते हुए दायर की गई युगांडाई महिला की अर्जी पर यहां की एक अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। इस मामले में कोर्ट आज अपना फैसला दे सकती है।

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, भारती को भेजा नोटिस

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 12:45

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कानून मंत्री सोमनाथ भारती को नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस दिसंबर में हुए चुनाव में सीमा से अधिक खर्च करने के संबंध में उनके चुनाव अमान्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका के कारण दिया गया है।

जानकारी होती तो विवादों को टाल सकता था : भारती

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 21:58

विवादों में फंसे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आज कहा कि उनका इरादा अच्छा था लेकिन उन्हें ‘गलत तरीके’ से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रक्रियाओं की ‘जानकारी’ होती तो वह विवादों को टाल सकते थे।

राजनीति से प्रेरित है महिला आयोग का कदम: भारती

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 17:12

कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं और दिल्ली महिला आयोग (डीसीड्ब्ल्यू) द्वारा उनके खिलाफ उठाया गया कदम उन्हें बदनाम करने के लिए रचा जा रहा षडयंत्र और राजनीति से प्रेरित है।

सोमनाथ के बयान की भाजपा-कांग्रेस ने की निंदा

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 14:36

दिल्ली के कानुन मंत्री सोमनाथ भारती के मीडिया पर दिए गए बयान की चारों तरफ निंदा होने लगी है। संवाददाताओं से बातचीत में सोमनाथ ने मीडिया से पूछा कि उसने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से कितने पैसे लिए।

मीडिया से बदसलूकी करने के बाद सोमनाथ भारती ने मांगी माफी, कहा था- 'मोदी ने कितने पैसे दिये'

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 17:24

दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में मध्य रात को छापे मारने के विवादों में धिरे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती आज (शनिवार को) मीडिया के सवालों पर भड़ गए। उन्होंने मीडियाकर्मी से कहा, भाजपा के पीएम उम्मीदवार ने कितने पैसे दिये?

सोमनाथ भारती पतंगबाजी में व्यस्त, महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 19:37

अफ्रीकी महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी मामले में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग के समक्ष पेश होना था लेकिन सोमनाथ महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए।

अफ्रीकी महिला दुव्‍यर्वहार मामला: महिला आयोग के सामने आज पेश हो सकते हैं सोमनाथ भारती

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 12:22

अफ्रीकी महिलाओं के साथ दुर्व्‍यवहार के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली महिला आयोग ने भारती को दूसरा नोटिस भेजकर इस मामले में उन्हें जवाब देने के लिए शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक तलब किया है। इससे पहले, सोमनाथ भारती ने पहले कोई नोटिस न मिलने की बात कही थी।

आम आदमी पार्टी सोमनाथ भारती के साथ, नहीं देंगे इस्तीफा

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 22:30

अफ्रीकी महिलाओं से अभद्रता के मामले में घिरे दिल्ली के कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को पार्टी ने क्लीन चिट दे दी है। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक और शिकायत

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 14:04

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर एक नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ यूगांडा की एक महिला ने बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।

सोमनाथ भारती विवाद: केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 12:44

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और समझा जाता है कि विधि मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर पैदा हुए विवाद पर दोनों के बीच चर्चा हुई। भारती दक्षिण दिल्ली में आधी रात के समय हमलावरों के एक समूह की कथित अगुवाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं।

सोमनाथ भारती के खिलाफ विरोध तेज, आप` सरकार पर कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 12:47

अफ्रीकी महिलाओं के साथ कथित दुर्व्‍यवहार के मामले में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ विरोध के सुर तेज हो गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया जब एक अफ्रीकी महिला ने उनकी पहचान आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार करने वाले समूह का कथित तौर पर नेतृत्व करने वाले के रूप में की।

सोमनाथ भारती के खिलाफ धरना देगी बीजेपी

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 10:44

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर इस्तीफे का दबाव बनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने अपनी जिला इकाई से 24 जनवरी को धरने पर बैठने को कहा है।

भारती के इस्तीफे को लेकर उपराज्यपाल से मिलेंगे: कांग्रेस

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 09:44

खिड़की एक्सटेंशन में मध्य रात्रि में छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए कांग्रेस ने अफ्रीकी महिला पर हमला करने में कथित तौर पर शामिल रहने के कारण दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को तत्काल गिरफ्तार करने और हटाने की मांग की।

दिल्ली महिला आयोग ने सोमनाथ भारती को भेजा सम्मन

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 15:34

दिल्ली महिला आयोग ने हाल में दक्षिण दिल्ली में युगांडा की कुछ महिलाओं के घर में आधी रात को छापेमारी के दौरान उनसे मारपीट करने के आरोप को लेकर दिल्ली के विधि मंत्री सोमनाथ भारती को अपने सामने पेश होने का सम्मन भेजा है।

अफ्रीकी महिला दुर्व्‍यवहार प्रकरण: सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 14:22

दक्षिणी दिल्ली में आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार मामले में दिल्ली सरकार पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अफ्रीकी महिला ने आरोप लगाया है कि भारती की अगुवाई में भीड़ उनके घर में घुस गई और उन पर हमला किया गया।

दिल्‍ली के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी, युगांडा की महिलाओं के बयान दर्ज

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 11:15

युगांडा की महिलाओं के साथ बीते दिनों कथित प्रताड़ना के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमनाथ भारती और उनके पार्टी समर्थकों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित की गई युगांडा की चार महिलाओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीजेपी नेता अरुण जेटली के चेहरे पर थूंकना चाहता हूं: सोमनाथ भारती

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 11:10

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भारती ने अब बीजेपी नेता अरुण जेटली और और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पर आपत्तिजनक बयान दिया है।

रेल भवन के सामने सहयोगियों समेत धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली पुलिस पर किया प्रहार

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 15:23

दिल्‍ली पुलिस ने गृह मंत्री कार्यालय के बाहर धरना देने जा रहे मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार सुबह रेलभवन के पास रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल अपने सहयोगियों समेत रेलभवन के पास ही धरने पर बैठ गए।

मिडनाइट रेड : सोमनाथ भारती नहीं, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज हुआ

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 22:58

दिल्ली पुलिस ने अफ्रीकी महिलाओं के एक समूह द्वारा उत्पीड़न की की शिकायत के बाद आज अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में फिलहाल सोमनाथ भारती का नाम शामिल नहीं है।

काम करने की बजाय धरना देना ज्यादा पसंद करती है `आप`: जेटली

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 15:45

भाजपा ने रविवार को दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर ‘नस्लवादी’ सोच रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्या कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग के साथ धरना देने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की योजना सरकार से हटने और सड़कों पर उतरने की सोच के साथ तो नहीं है।

केजरीवाल के मंत्री कटघरे में, कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर होगा केस दर्ज

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 15:04

विदेशी महिला की बदसलूकी के आरोप में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर केस दर्ज होगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

हेगड़े ने दिल्ली के कानून मंत्री की आलोचना की

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 23:05

कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने कहा कि केजरीवाल सरकार की शुरूआत अच्छी नहीं रही। हेगड़े ने दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा की गयी छापेमारी के तौर-तरीकों और जजों की बैठक बुलाने के विचार की आलोचना की।

मुश्किल में AAP के मंत्री, दिल्ली पुलिस के आरोपों की होगी जांच

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 16:45

आम आदमी पार्टी की मुसीबतें लगातार बढ़ती चली जा रही है। आम आदमी पार्टी के दोनों मंत्रियों के खिलाफ जांच होगी। यह जांच रिटायर्ड जज करेंगे।

दिल्‍ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो मंत्रियों की उपराज्‍यपाल नजीब जंग से शिकायत की

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 14:34

दिल्‍ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो मंत्रियों सोमनाथ भारती और राखी बिड़ला के व्‍यवहार को लेकर शुक्रवार को उपराज्‍यपाल नजीब जंग को एक रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में मंत्रियों के हस्‍तक्षेप भरे व्‍यवहार की शिकायत की गई है।

उपराज्यपाल से मिलकर दिल्ली पुलिस की शिकायत करेंगे केजरीवाल

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 10:05

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलकर दिल्‍ली पुलिस की कार्यशैली का मुद्दा उठाएंगे और इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर रहा हूं जहां दिल्ली पुलिस के आयुक्त भी आ रहे हैं। मैं उन्हें कड़े शब्दों में बताने जा रहा हूं कि दिल्ली के नागरिक मूकदर्शक बने नहीं रहेंगे।

6 मंत्रियों के साथ केजरीवाल ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 16:15

दिल्ली की राजनीति में नये युग का सूत्रपात करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज राज्य के मुख्यमंत्री पद के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली और जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सत्ता में अहंकार नहीं आने देने का भी विश्वास जताया।