आम आदमी पार्टी (AAP) से समर्थन वापस ले सकती है कांग्रेस

आम आदमी पार्टी (AAP) से समर्थन वापस ले सकती है कांग्रेस

आम आदमी पार्टी (AAP) से समर्थन वापस ले सकती है कांग्रेसज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी 26 दिसंबर को यानी गुरूवार को सरकार बनाने वाली है। उधर आप को बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी समर्थन वापस लेने की बात कह रही है। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता काफी नाराज हैं इसलिए पार्टी `आप` से समर्थन वापस लेने पर विचार कर रही है।

उधर दिल्ली में सरकार बनाने से पहले आम आदमी पार्टी में बगावत शुरू हो गया है। खबर है कि लक्ष्मीनगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने मंत्री पद नहीं मिलने से पार्टी में बगावत कर दिया है। बिन्नी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर से नाराज होकर बाहर निकले। उन्होंने यह भी कहा कि वह बहुत बड़ा खुलासा करेंगे। आम आदमी पार्टी ने मंत्री पद के लिए जो 6 नाम तय किए हैं, उनमें बिन्नी का नाम नहीं है।

दिल्ली के हालिया विधानसभा चुनाव में पिछले तीन बार से राज्य की मुख्यमंत्री रही कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को बाहर का रास्ता दिखाकर अरविंद केजरीवाल यहां के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने की तैयारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से दिए गए समर्थन से कार्यकर्ता खासे नाराज हैं।

पार्टी के इस फैसले से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा मंगलवार को चरम पर देखने को मिला। कार्यकर्ता आज सुबह दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस आफिस के बाहर एकत्रित हो गए और आप को समर्थन देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का पुतला भी फूंका। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जमकर नारे लगाए और इसे तुरंत वापस लेने की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया, हालांकि कोई शीर्ष नेता प्रदर्शनकारियों के सामने नहीं आए।

गौर हो कि कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी दिल्ली इकाई के कार्यालय के बहार आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता आप से तत्काल समर्थन वापसी की मांग कर रहे थे। कांग्रेस ने पिछले सप्ताह उप राज्यपाल नजीब जंग को लिखकर कहा था कि वह आप को समर्थन देना चाहती है क्योंकि नए सिरे से चुनाव के कारण दिल्ली के लोगों पर बोझ पड़ेगा। उधर, आप ने आज उप राज्यपाल के समक्ष दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी में जुट गए हैं।


First Published: Tuesday, December 24, 2013, 19:57

comments powered by Disqus