दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी - Latest News on दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सांसद हार की जिम्मेदारी स्वयं लें, राहुल को जिम्मेदार न ठहराएं: लवली

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 23:12

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद शहर में अपनी सीटें नहीं बचा पाये सांसदों को अपनी शर्मनाक हार की जिम्मेदारी स्वयं स्वीकार करनी चाहिए।

दिल्ली कांग्रेस ने राहुल-सोनिया में जताया भरोसा

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 21:04

चुनाव में कांग्रेस की हार के आलोक में राहुल गांधी की हो रही आलोचना के बीच पार्टी की दिल्ली इकाई ने प्रभावी चुनाव अभियान के लिए आज उन्हें और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया।

आम आदमी पार्टी को नहीं, उसके घोषणा पत्र को समर्थन : लवली

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 23:08

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज कहा कि कांग्रेस ने ‘आप’ की सरकार को इसलिए समर्थन देने का फैसला किया क्योंकि उनकी पार्टी जनादेश का सम्मान करती है, लेकिन वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

`आप` ने निशाना बनाया तो चुप नहीं बैठेंगे: कांग्रेस

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 19:42

आम आदमी पार्टी की ओर से आ रहे इन संकेतों के बीच कि वह दिल्ली में पंद्रह साल के शीला सरकार के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार के कथित मामलों की जांच करा सकती है, कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार ने अगर किसी तरह के राजनीतिक बदले की भावना से काम किया तो वह चुप नहीं बैठेगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) से समर्थन वापस ले सकती है कांग्रेस

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 20:53

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 26 दिसंबर को यानी गुरूवार को सरकार बनाने वाली है। उधर आप को बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी समर्थन वापस लेने की बात कह रही है। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता काफी नाराज हैं इसलिए पार्टी `आप` से समर्थन वापस लेने पर विचार कर रही है।

`आप` को समर्थन देने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्‍सा, केजरीवाल का पुतला फूंका

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 20:02

दिल्ली के हालिया विधानसभा चुनाव में पिछले तीन बार से राज्य की मुख्यमंत्री रही कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को बाहर का रास्ता दिखाकर अरविंद केजरीवाल यहां के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने की तैयारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से दिए गए समर्थन से कार्यकर्ता खासे नाराज हैं।

लवली को दिल्ली तो बघेल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 17:31

विधानसभा चुनावों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस ने आज संगठन में फेरबदल के इरादे का संकेत देते हुए दिल्ली और छत्तीसगढ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर क्रमश: अरविंदर सिंह लवली और भुपेश बघेल को नियुक्त करने की घोषणा की।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से जयप्रकाश अग्रवाल का इस्तीफा

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 00:48

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की पृष्ठभूमि में आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।