राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं और आज का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कल का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। कल का ही न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से दो डिग्री कम था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 4, 2014, 12:41

comments powered by Disqus