Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 13:40
श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के करगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह मौसम की सबसे ठंड़ी रात रही। घाटी के अधिकतर हिस्सों में भी रात के तापमान के गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार ‘करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस सर्दी के मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है’। लद्दाख क्षेत्र में कल न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य की ग्रीष्म राजधानी श्रीनगर में कल के न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आधे डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान कुछ गिरावट के साथ शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल रात यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के कोकरेनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यहां पिछली रात का तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस था।
पर्यटक स्थल पहलगांव में भी तापमान गिर कर शून्य से नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल रात्रि में यहां तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस था। मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान में दो र्डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट के साथ शून्य से नीचे 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया था।
उत्तरी कश्मीर के कूपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल रात यहां का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस था। अधिकारी के अनुसार लद्दाख सीमा के लेह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट के साथ तापमान शून्य से नीचे 13.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया जबकि कल रात में यहां तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 28, 2014, 13:40