करगिल में कड़ाके की ठंड, तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे

करगिल में कड़ाके की ठंड, तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शुक्रवार सुबह तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगे न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। करगिल में तापमान शून्य से 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.8 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 11 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 14.2 डिग्री नीचे और लद्दाख क्षेत्र के करगिल में शून्य से 19.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस था। करगिल शहर में शून्य से 19.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के करगिल शहर में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई।

उन्होंने कहा कि साफ आसमान और शुष्क मौसम की वजह से अगले 48 घंटे के दौरान घाटी में रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। बर्फ की मोटी चादर फैल जाने और फिसलन की वजह से निजी और सार्वजनिक वाहन सुबह सड़कों पर नहीं निकल पाए। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 3, 2014, 12:19

comments powered by Disqus