Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 12:37
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी बुधवार सुबह कोहरे की हल्की चादर में लिपटी रही। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने दिन साफ रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे आद्र्रता 86 प्रतिशत थी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का औसत तापमान है। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 30, 2013, 12:37