यूपी में गर्मी बढ़ी, पारा 40 के पार

यूपी में गर्मी बढ़ी, पारा 40 के पार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

यूपी उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इससे पहले मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक तापमान में वृद्धि की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। राजधानी लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21.4 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री और गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 9, 2014, 12:27

comments powered by Disqus