Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 14:52
ज़ी मीडिया ब्यूरोअहमदाबाद: यौन उत्पीड़न के आरोपी नारायण साईं के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे है। नारायण साईं पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक पूर्व महिला भक्त ने दावा किया है कि साईं दो-दो नाजायज संतानों का बाप है।
फरार नारायण साईं के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप यह है कि साईं अपने पिता आसाराम की ही सेक्स सीडी बनवाना चाहता था। ऐसा करने के पीछे उसका मकसद आसाराम की पूरी संपत्ति पर कब्जा करना था।
महिला ने सोमवार को यह भी दावा किया कि साईं केवल जमुना के बेटे का ही पिता नहीं है। वह एक अन्य सेविका की बेटी का भी पिता है। यह लड़की फिलहाल अहमदाबाद में रह रही है।
इस महिला ने आरोप लगाया है कि नारायण साईं आश्रम की लड़कियों के साथ कृष्ण लीला करता था और वह लड़कियों के साथ नहाता था। वह इसे अपनी रासलीला कहता था। सूरत की जिस महिला ने साईं के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, उसी ने यह सनसनीखेज आरोप एक समाचार चैनल से बातचीत में लगाया है। महिला ने कहा कि उसने नारायण साईं को यह कहते हुए सुना था कि वह आसाराम बापू का सेक्स स्टिंग करना चाहता है।
First Published: Tuesday, December 3, 2013, 13:01