बदायूं में बलात्कार पीड़ितों के परिजन से मिलेंगे पासवान

बदायूं में बलात्कार पीड़ितों के परिजन से मिलेंगे पासवान

बदायूं में बलात्कार पीड़ितों के परिजन से मिलेंगे पासवाननई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सोमवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले जाएंगे और उन दो लड़कियों के परिजनों से मिलेंगे जिनकी सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख अपने सांसद पुत्र चिराग पासवान के साथ पीड़ितों के गांव जाएंगे।

शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मिले थे। उपभोक्ता मामलों के मंत्री एवं दलित नेता पासवान पीड़ितों के गांव जाने वाले पहले केंद्रीय मंत्री होंगे।

बदायूं में 28 मई को 14 और 15 वर्षीय दो चचेरी बहनों की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 1, 2014, 16:07

comments powered by Disqus